इंदौर में टीबी मरीज को ड्रग तस्कर बताकर जेल भेजा, मौत के बाद CCTV ने खोली पुलिस की पोल
Indore police fake case: इंदौर में टीबी से जूझ रहे 30 किलो वजनी युवक अजय सोनी को ड्रग तस्कर बताकर जेल भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एमआईजी थाने के 9 पुलिसकर्मियों पर झूठे एनडीपीएस केस में फंसाने, रिश्वत मांगने और हिरासत में मौत का गंभीर आरोप है. सीसीटीवी फुटेज के खुलासे के बाद कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं. जानिए कैसे एक बेगुनाह की मौत ने पुलिस की पोल खोल दी.
ADVERTISEMENT

इंदौर पुलिस ने टीबी मरीज को बताया ड्रग तस्कर
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एमआईजी (MIG) थाने के नौ पुलिसकर्मियों पर एक बेगुनाह टीबी मरीज को ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने और उसकी मौत का कारण बनने का गंभीर आरोप लगा है. महज 30 किलो वजन के अजय सोनी को पुलिस घर से जबरन उठाकर ले गई थी, जिसकी जेल में मौत के बाद अब कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.