World Cup के दौरान भी फलौदी सट्‌टा मार्केट की चर्चा, MP और राजस्थान में दे रहा BJP को बराबर सीटें

देश में इस समय क्रिकेट का वर्ल्ड कप का फाइनल मैच चल रहा है लेकिन मध्यप्रदेश और राजस्थान में लोग फलौदी सट्‌टा मार्केट की चर्चा कर रहे हैं. अनुमान लग रहा है कि बीजेपी को मध्यप्रदेश और राजस्थान में लगभग बराबर सीटें आ सकती हैं.

ADVERTISEMENT

World Cup 2023, MP Election 2023, Congress, BJP, MP Government, Rajasthan Government, MP Election, Rajasthan Election, Phalodi Satta Market
World Cup 2023, MP Election 2023, Congress, BJP, MP Government, Rajasthan Government, MP Election, Rajasthan Election, Phalodi Satta Market
google news

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है और राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है. इस बीच दोनों ही राज्यों में फलौदी सट्‌टा मार्केट की चर्चा हर तरफ हो रही है. देश में इस समय क्रिकेट के वर्ल्ड कप का फाइनल मैच चल रहा है लेकिन मध्यप्रदेश और राजस्थान में लोग फलौदी सट्‌टा मार्केट की चर्चा कर रहे हैं. चर्चा की बड़ी वजह है फलौदी सट्‌टा मार्केट के हर दिन बदलने वाले अनुमान. अब फलौदी सट्‌टा मार्केट अनुमान लगा रहा है कि बीजेपी को मध्यप्रदेश और राजस्थान में लगभग बराबर सीटें आ सकती हैं.