प्रयागराज संगम तट पर भारी बवाल, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रथ रोका, भड़के स्वामी ने लिया बड़ा फैसला
प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के रथ को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ. संतों के साथ हुई धक्कामुक्की और कथित मारपीट से नाराज होकर शंकराचार्य ने स्नान करने से इनकार कर दिया और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
ADVERTISEMENT

अविमुक्तेशवरानंद के रथ को रोका तो मच गया बवाल
संगम नगरी प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर उस समय भारी बवाल खड़ा हो गया जब प्रशासन ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के रथ को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान पुलिस प्रशासन और शंकराचार्य के समर्थकों के बीच तीखी झड़प और धक्कामुक्की हुई, जिससे मेला क्षेत्र में तनाव फैल गया.