‘कपड़े फाड़’ विवाद पर सिंधिया बोले- जब आपस में इनका ये हाल है तो शासन में आने पर जनता का क्या होगा?

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में जैसे-जैसे पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. वैसे ही घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस में दो शीर्ष नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच मंच से हुई बहस का मुद्दा और उससे भी पहले कमलनाथ का वायरल वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें वह कहते हुए दिख […]

Jyotiraditya Scindia Kamal Nath Digvijay singh dispute public power
Jyotiraditya Scindia Kamal Nath Digvijay singh dispute public power
social share
google news

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में जैसे-जैसे पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. वैसे ही घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस में दो शीर्ष नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच मंच से हुई बहस का मुद्दा और उससे भी पहले कमलनाथ का वायरल वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें वह कहते हुए दिख रहे हैं कि जाके दिग्विजय और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए. अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान भी सामने आया है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मैं कोई टीका-टिप्पणी की नहीं कह रहा हूं, दो दिग्गज नेताओं के बीच में ही ये स्थिति है, लेकिन मुझे प्रदेश की जनता पर विश्वास है. वह ऐसा होने नहीं देगी, लेकिन मेरी चिंता ये है कि जब इनका बाहर रहकर ये हाल है तो अगर शासन आए तो जनता का क्या हाल होगा. यह जनता को समझना होगा कि उन दोनों (कमलनाथ-दिग्विजय) के बीच यह हाल है तो फिर जनता का क्या हाल होने वाला है.

‘जो समय मिला है, उसमें जनता की सेवा ही मेरा लक्ष्य’

सिंधिया ने कहा- ‘मुझे मालूम है मेरी सोच कांग्रेसियों जैसी नहीं है, जो हर चीज को पकड़-पकड़ कर फाड़े, मेरी सोच है हम अपने काम में ध्यान दें. उनको अपना काम देखना है हमको अपना काम देखना है. मेरी सोच सदैव सकारात्मक रही है, मेरी सोच सदैव जनता के विकास और प्रगति, और संगठन को मजबूती प्रदान करने की रही है. अपने इर्द-गिर्द नकारात्मक तत्व सदैव कांग्रेस के रहे हैं. लेकिन जो समय हमें दिया गया है. उसका उपयोग करें और लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरे उतरें. मेरे पूर्वजों की तरह, मेरी आजी अम्मा की तरह, पूजा पिताजी की तरह, प्रधानमंत्री जी के पद चिन्ह और उनके दिखाएं रास्ते पर चलने हमें लोगों की सेवा लोगों का विकास करना यही मेरी कोशिश और लक्ष्य रहा है.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: कांग्रेस को विंध्य और बुंदेलखंड में लगा बड़ा झटका! अब इस नेता ने पार्टी को कहा अलविदा

सिंधिया ने वचनपत्र को बताया ‘गहरी खाई’

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कांग्रेस के वचन पत्र को गहरी खाई बताया, कांग्रेस की और इन दोनों की, वचन की लिस्ट बड़ी लंबी होती है. पर ये वचन पूरे एक भी नहीं होते हैं. लिस्ट बनाना उसमें अनेक तरह के मिश्रण करना, अनेक तरह के लुभावने मुद्दों को डालना यह बहुत आसान है, लेकिन 15 महीना में जो इन्होंने प्रदेश की पूरी तरह से चौपट वाली स्थिति कर दी थी, मैं मानता हूं कि प्रदेश की जनता इन दोनों को कभी माफ नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें:कांग्रेस की दूसरी लिस्ट सामने आने से पहले ही कमलनाथ के बेटे ने लीक कर दिए इन प्रत्याशियों के नाम….

ग्वालियर दक्षिण से चुनाव की अटकलों पर बोले सिंधिया

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से सिंधिया के चुनाव लड़ने की समर्थकों की मांग पर कहा मैं बीजेपी का सिपाही हूं, सामान्य कार्यकर्ता हूं. भारतीय जनता पार्टी की फौज है, जो भारतीय जनता पार्टी का संगठन तय करता है. हर कार्यकर्ता को आधार पर कार्य करना है. हम सभी को संगठन के बताएं रास्ते पर चलकर काम करना है.

125 साल का हो गया सिंधिया स्कूल

देश के अग्रिम शिक्षण संस्था सिंधिया स्कूल के 125वीं स्थापना दिवस पर 21 तारीख को प्रधानमंत्री अपने व्यस्ततम शेड्यूल में समय निकालकर भी आ रहे हैं. हम उनके कृतज्ञ आभारी हैं. केवल संस्था नहीं, पूर्ण ग्वालियर उत्साहित है उनके स्वागत के लिए. एक महत्वपूर्ण समय सिंधिया स्कूल के इतिहास में भी है. 1897 में स्थापित शिक्षण संस्थान माधव महाराज प्रथम के द्वारा स्थापित केवल ग्वालियर के लिए नहीं देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में भारत की विकास और प्रगति में स्थापित हो चुका है.

ये भी पढ़ें: BJP की पांचवी लिस्ट आज होगी जारी? कई मंत्रियों समेत इन विधायकों के टिकट पर लटकी तलवार!

    follow on google news