मध्यप्रदेश के रायसेन में नवरात्री मेले में अचानक टूटा झूला, फंसे लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें Video
रायसेन के खंडेरा धाम मंदिर के मेले में झूले का कुंदा टूटने से अफरा-तफरी मची, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों ने समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन सुरक्षा के उपाय मजबूत करने की जरूरत जताई गई है.
ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश के रायसेन में हुआ हादसा
नवरात्रि के खास मैके पर मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के खंडेरा धाम मंदिर में मेला लगा है. इस मेले में हर रोज लाखों लोग आ रहे हैं. इस बीच 27 सितंबर को एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल मेले में लगे झूलों में से एक का कुंदा अचानक टूट गया, जिससे झूले में बैठे लोग डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे और अफरातफरी मच गई.