सोनम रघुवंशी के पुतला दहन पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का सख्त फैसला, राज्य सरकार को कड़े निर्देश जारी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सोनम रघुवंशी समेत किसी भी जीवित व्यक्ति का पुतला दहन करने पर सख्त रोक लगाई है. कोर्ट ने राज्य सरकार और प्रशासन को ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित न करने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

इंदौर में इस बार विजयदशमी पर सोनम रघुवंशी समेत कुछ और महिलाओं का पुतला जलाने की योजना थी लेकिन अब कोर्ट ने इसे रोक दिया है. दरअसल, सोनम पर अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने का आरोप है. पुलिस ने जांच के बाद इस साजिश का खुलासा भी कर दिया है. अभी उनका केस कोर्ट में चल रहा है और उन्हें दोषी साबित नहीं किया गया है.