MP विधानसभा में किसानों के मुद्दे पर हंगामा, बर्बाद हुए गेहूं की बालियां लेकर पहुंचे MLA कुणाल चौधरी
mp assembly budget session: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण में सोमवार को किसानों के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह बीजेपी और कांग्रेस के मंत्री-विधायकों ने जमकर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की. विधानसभा के बाहर शाजापुर के कालापीपल से विधायक कुणाल चौधरी गेहूं की बर्बाद […]
ADVERTISEMENT

mp assembly budget session: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण में सोमवार को किसानों के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह बीजेपी और कांग्रेस के मंत्री-विधायकों ने जमकर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की. विधानसभा के बाहर शाजापुर के कालापीपल से विधायक कुणाल चौधरी गेहूं की बर्बाद हो चुकी बालियां लेकर पहुंचे थे और जमीन पर बालियां बिछाकर सरकार से किसानों की मदद तत्काल करने की मांग कर रहे थे. विधानसभा के अंदर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने सरकार पर आरोप लगाए कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है और सरकार अभी तक कोरी लफ्फाजी ही कर रही है और किसानों तक अब तक कोई मदद नहीं पहुंची है. सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी आरोपों पर पलटवार किया.