MP किसका? पंडोखर सरकार की एक भविष्यवाणी हुई सच, दूसरी का सबको इंतजार, जानें क्या?

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावी घमासान मचा हुआ है, इस बीच बाबा और उनकी भविष्यवाणियों को परखा जा रहा है. क्याेंकि चुनाव से पहले कई नेताओं पर भविष्यवाणी कर चुके हैं. मध्य प्रदेश के चुनाव में भी बाबाओं का काफी दखल देखा जा रहा है और इस वजह से वह सुर्खियों में बने रहते हैं. […]

PANDOKHAR SARKAR, MP NEWS, madhya pradesh
PANDOKHAR SARKAR, MP NEWS, madhya pradesh
social share
google news

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावी घमासान मचा हुआ है, इस बीच बाबा और उनकी भविष्यवाणियों को परखा जा रहा है. क्याेंकि चुनाव से पहले कई नेताओं पर भविष्यवाणी कर चुके हैं. मध्य प्रदेश के चुनाव में भी बाबाओं का काफी दखल देखा जा रहा है और इस वजह से वह सुर्खियों में बने रहते हैं. इन दिनों पंडोखर सरकार की एक भविष्यवाणी चर्चां में हैं. इसके बाद लोगों का कहना है कि क्या आने वाले समय में पंडोखर सरकार की दूसरी भविष्य वाणी भी सही साबित होगी.

दरअसल, अप्रैल माह में पंडोखर सरकार ने भिण्ड जिले के अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर न सिर्फ बड़ी भविष्यवाणी कर थी, बल्कि इसे पर्चे में भी लिखकर भी दे दिया था. उस समय कटारे के एक समर्थक ने अर्जी लगाकर अपने नेता का भविष्य जानना चाहा था. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहा था, जिसकी चर्चांए अब लगातार की जा रही हैं..

उस समय हेमंत कटारे पंडोखर धाम में पहुंचे थे, जहां उनके एक कार्यकर्ता राहुल ढमोले का पंडोखर धाम में अर्जी लगाने पर नम्बर आया. उन्होंने पंडोखर सरकार से कहा कि हम ये सवाल लेकर आए हैं कि क्या भविष्य में हेमंत कटारे को विधायक बनते देखेंगे? महाराज ने सवाल करने से पहले ही पर्चे में इसे लिख दिया था. कि आने वाले समय में हेमंत को न सिर्फ टिकट मिलेगा इसके साथ ही आशीर्वाद देते हुए कहा कि भविष्य में आप विधायक होंगे.

क्या है वो दूसरी भविष्यवाणी?

पिछले दिनों कांग्रेस की पहली सूची में हेमंत कटारे को अटेर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है. जैसा कि पंडोखर सरकार ने कहा था, अब देखना होगा कि उनकी कही दूसरी भविष्यवाणी आने वाले चुनाव में सही साबित होती है या फिर नहीं. उस दौरान पंडोखर सरकार ने कहा था कि आने वाले दिनों में सरकार बदलने को लेकर बात कही थी, हेमंत कटारे को टिकट मिलने के बाद अब सबको मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी सच होने का इंतजार है.

यह भी पढ़ें...

कौन हैं पंडोखर सरकार

पंडोखर सरकार का असली नाम गुरुशरण शर्मा है. वह 1999 से ही दरबार लगा रहे हैं. वह मूल रूप से भिंड के रहने वाले हैं. भिंड के बरहा गांव में उनका जन्म हुआ था. वह बचपन से ही पंडोखर धाम से जुड़ गए थे. पंडोखर धाम दतिया जिला मुख्यालय से महज 51 किलोमीटर दूर है. यहां एक हनुमान मंदिर है. उनके मुताबिक, हनुमान जी की उन पर विशेष कृपा है. उनका कहना है कि वो कोई चमत्कार नहीं करते, बल्कि हनुमान जी की कृपा से लोगों के मन की बात जान लेते हैं.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस को विंध्य और बुंदेलखंड में लगा बड़ा झटका! अब इस नेता ने पार्टी को कहा अलविदा

    follow on google news