UP News: पुराने इंजन ने खराब वंदे भारत एक्सप्रेस को बीच यात्रा में खींचा, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- ये कांग्रेस का इंजन

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जब जब BJP का इंजन इस देश को गर्त में ले जाएगा, कांग्रेस का इंजन देश को संकट से उबार लाएगा. ऐसे ही थोड़े ही कहते हैं, सरकार तुम्हारी, सिस्टम हमारा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अमित तिवारी, यूपी तक.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन इटावा में हुआ खराब.

point

ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन से खींचकर इटावा के भरथना स्टेशन पर लाया गया.

point

यहां से दूसरी ट्रेनों के जरिए यात्रियों को वाराणसी पहुंचाया गया.

देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोई कह रहा है यही है डबल इंजन तो कोई कह रहा है, आखिर काम आया पुराना इंजन. इस वीडियो को शेयर कर कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है.