'प्लेन डगमगा रहा था, हमें लगा गांव पर ही गिर जाएगा', मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ अजित पवार का प्लेन क्रैश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन हो गया. लैंडिंग के दौरान विमान असंतुलित होकर क्रैश हो गया, जिसमें कुल 5 लोगों की जान गई. चश्मदीदों के अनुसार, विमान डगमगाते हुए नीचे आया और रनवे के पास गिरते ही उसमें भीषण धमाके के साथ आग लग गई.

ADVERTISEMENT

ajit pawar plane crash
ajit pawar plane crash
google news

Eyewitness Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा. उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया. इस हादसे में उनके साथ मौजूद 4 अन्य लोगों (2 क्रू मेंबर सहित) की भी जान चली गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान बारामती एयर-स्ट्रिप पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था.