गुजरात की सियासत में बड़ा उलटफेर, सभी मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा, जानें क्या है वजह
गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा देकर नए मंत्रिमंडल के गठन का रास्ता साफ किया. मुख्यमंत्री जल्द ही राज्यपाल को इस्तीफे और नए मंत्रियों की सूची सौंपेंगे.
ADVERTISEMENT

गुजरात में सियासी उथल पुथल
गुजरात की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. माना जा रहा है कि यह कदम पूरे मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की तैयारी का हिस्सा है.