दिवाली पर मिला ग्रैंड गिफ्ट! फार्मा इंडस्ट्री के मालिक एम. के. भाटिया ने अपने कर्मचारियों को तोहफे में दी नई कारें

ट्राईसिटी के फार्मा उद्योगपति एम. के. भाटिया ने दिवाली पर लगातार तीसरे साल कर्मचारियों को नई कारें गिफ्ट की हैं. वे अब तक 51 कारें बांट चुके हैं. भाटिया की इस अनोखी परंपरा की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

ADVERTISEMENT

MK Bhatia Diwali Cars Gift
एम. के. भाटिया ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर गिफ्ट की कारें
google news

ट्राईसिटी के फार्मा उद्योगपति एम. के. भाटिया एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, उन्होंने लगातार तीसरे साल दिवाली के अवसर पर अपने कर्मचारियों को नई कारें गिफ्ट कर एक अनूठी परंपरा कायम की है. भाटिया अपने कर्मचारियों को सेलेब्रिटी कहकर संबोधित करते हैं. उनकी इस पहल से कर्मचारियों और उनके परिजनों के बीच खुशी का माहौल है. वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा है और लाेग इसे खुशियों की दिवाली बता रहे हैं.