Floor Test in Jharkhand: हेमंत सोरेन के CM बनने के बाद विधानसभा में आज होगा फ्लोर टेस्ट, नंबर गेम से समझिए पूरा सिनेरियो
Hemant Soren: पिछले दिनों हेमंत सोरेन की मुलाकात सोनिया गांधी से हुई. बातचीत में सोनिया गांधी ने उन्हें जल्द से जल्द सीएम बनने की सलाह दी थी
ADVERTISEMENT

Floor Test in Jharkhand: हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली थी. सीएम बनने के बाद आज विधानसभा में वो अपना बहुमत साबित करेंगे. नंबर गेम के हिसाब से बहुमत साबित करने में हेमंत सोरेन के लिए कोई मुश्किल नहीं होने वाली है. INDIA गठबंधन के पास विधानसभा में बहुमत है और वो इस फ्लोर टेस्ट में आराम से पास हो जाएंगे. आइए आपको बताते हैं झारखंड विधानसभा का पूरा नंबर गेम.