MVA की हार के बाद फिर EVM की 99 फीसदी वाली बैटरी को दोष, इसपर चुनाव आयोग का क्या है तर्क ?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संविधान दिवस पर EVM को नकार दिया. उन्होंने भविष्य में बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संविधान दिवस के दिन सभी पार्टियों से की ये अपील.

point

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव से पहले ही EVM की सुरक्षा को लेकर बताया था पूरा प्रोसेस.

हरियाणा चुनाव में INDIA गठबंधन की हार के बाद एक चर्चा शुरू हुई. आरोप लगाया गया कि EVM की जहां 99 फीसदी थी वहां कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन के प्रत्याशी हार गए. अब महाराष्ट्र चुनाव में INDIA गठबंधन (महाविकास अघाड़ी) की करारी हार के बाद फिर ये चर्चा जोरों पर है. फिर आरोप लगाए जा रहे हैं कि EVM की 99 फीसदी वाली बैटरी से खेला कर दिया गया.