नीतीश के BJP संग जाने पर बिहार में होगा क्या असर, कितनी सीट आएंगी? प्रशांत किशोर ने सब बताया

प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार पर कहते हैं कि, ‘नीतीश कुमार बिहार में इस त्रिशंकु परिस्थिति का फायदा उठा रहे हैं. अगर मैं साफ शब्दों में कहूं, तो वो प्रदेश में बिना शर्म के राजनैतिक धूर्तता कर रहे हैं.’

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Prashant Kishor: बिहार में नीतीश कुमार ने विपक्ष के महागठबंधन का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से मिलकर नई सरकार बनाई है. नीतीश कुमार कुछ दिनों पहले तक विपक्ष के उस इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) के सूत्रधार समझे जाते थे, जिसे केंद्र की मोदी सरकार को हराने के लिए तैयार किया गया है. अब नीतीश खुद मोदी सरकार के पाले में हैं, तो इससे बिहार की सियासत पर क्या असर पड़ेगा? क्या बिहार में एनडीए की राह आसान हो गई? नीतीश कुमार को कितनी सीटें मिलेंगी? ऐसे ढेरों सवालों का जवाब दिया है मशहूर चुनावी रणनीतिकार और बिहार में जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने. उन्होंने हमारे सहयोगी चैनल आजतक को एक इंटरव्यू दिया है. इस बात-चीत में उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राजनैतिक भविष्य, आने वाले लोकसभा चुनाव और 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों पर तफ्सील से बात की है.