रूठे फूफाओं की चिंता छोड़ो, SP-BSP उम्मीदवारों की मदद?… अमित शाह MP पहुंचे तो क्या-क्या हुआ

अमित शाह की बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग की 34 सीटों के 300 बीजेपी नेता, कार्यकर्ता, सांसद, मंत्री शामिल हुए. 2 घंटे तक चुनावी तैयारियों की रिपोर्ट लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि चुनाव कैसे जीता जा सकता है.

ADVERTISEMENT

चुनाव जीतने के लिए ग्वालियर में अमित शाह ने किया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित
चुनाव जीतने के लिए ग्वालियर में अमित शाह ने किया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित
google news

विधानसभा चुनाव 2023ः राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक बीजेपी को बागी नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी ने जिन नेताओं के टिकट काटे उनमें से कई निर्दलीय बनकर मैदान में कूद पड़े हैं. मध्य प्रदेश से अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया है कि बागियों से कैसे निपटना है.