केजरीवाल ने CAA को बता दिया पाकिस्तानियों के जॉब की गारंटी, सरकार को खूब लपेटा

अरविंद केजरीवाल ने CAA विवाद को मुसलमानों से हटकर पकिस्तानियों को नौकरी-रोजगार देने तक पहुंचा दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Citizenship Amendment Act: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA वाला वादा भी पूरा हो गया. इसी के साथ CAA पर राजनीतिक महाभारत भी फिर शुरू हो गई है. गैर-बीजेपी राज्य एलान कर रहे हैं कि, वो अपने राज्य में CAA को लागू नहीं होने देंगे. शुरूआत बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने की. अब केरल के सीएम पी विजयन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने CAA के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.