क्या ममता बनर्जी ने अडानी से निकाला महुआ का बदला? बिजनेस समिट से निकले संदेश को समझिए
अदाणी को दिया जा चुका ताज सीपोर्ट के डेवलपमेंट का कॉन्ट्रैक्ट अचानक खत्म करके बाजार के लिए खोल देना-ममता बनर्जी सरकार का बड़ा पॉलिटिकल डिसीजन और पॉलिसी शिफ्ट मूव है.
ADVERTISEMENT

Mamata with Adani
News Tak: ममता बनर्जी ने बंगाल में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के लिए सातवीं बार बिजनेस समिट किया. इस बार कोलकाता के क्लोज डोर ऑडिटोरियम से ये मैसेज गया कि बिजनेस टाइकून गौतम अदाणी से ममता बनर्जी ने किनारा कर लिया है. अब ममता की दोस्ती मुकेश अंबानी के साथ और गहरी हो रही है. ममता ने बिजनेस टाइकूनो से भरे ऑडिटोरियम में ताज सीपोर्ट के डेवलपमेंट के लिए टेंडर खुलने का अनाउंसमेंट भी किया. दरअसल ममता ने ताज पोर्ट का टेंडर ओपन नहीं, रीओपन किया है. पिछले साल के इन्वेस्टमेंट समिट में ममता ने 25 हजार करोड़ का यह कॉन्ट्रैक्ट गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी पोर्ट्स को दिया था तब समिट में गौतम अदाणी आए थे. इस बार नहीं आए. अब ये पता नहीं है कि आए नहीं या बुलाए ही नहीं गए.