मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में शिवराज की प्रचंड वापसी के संकेत, लाडली बहनाओं ने किया चमत्कार?

मध्यप्रदेश के चुनावों को लेकर आए इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को प्रचंड जीत मिलती हुई दिख रही है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को श्रेय दिया.
मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को श्रेय दिया.
google news

Madhya Pradesh Exit Poll 2023: मध्यप्रदेश के चुनावों को लेकर आए इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को प्रचंड जीत मिलती हुई दिख रही है. इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने इसका श्रेय ‘लाड़ली बहनाओं’ को दिया है. एक्सिस माय इंडिया के पोल्स में बीजेपी को 151 तो कांग्रेस को केवल 79 सीटें मिलते हुए दिखाई गई हैं. अन्य को भी 3 सीटें मिल सकती हैं. न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के पोल्स के मुताबिक बीजेपी 151 तो कांग्रेस केवल 74 पर ही सिमट सकती है. अन्य को भी 5 सीटें दी गई हैं.