गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा, दुनिया के अमीरों की नई रैकिंग में मिली ये पोजिशन
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के नए आंकड़ों के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ 97.6 बिलियन डॉलर है. वर्तमान में वो पूरे विश्व के कुल 500 अमीर व्यक्तियों में 12वें स्थान पर आ गए है.
ADVERTISEMENT

Gautam Adani
Gautam Adani: अमेरिकी फाइनेंशियल फर्म ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की दैनिक रैंकिंग जारी की है. पांच जनवरी की इस रैंकिंग में देश के अग्रणी बिजनेसमैन गौतम अदाणी ने रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है. अडानी, अंबानी को पछाड़ कर विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 12वें पायदान पर आ गए हैं. आपको बता दें कि ब्लूमबर्ग हर कारोबारी दिन की समाप्ति पर उपलब्ध आंकड़ों को अपडेट करता है. उसी के अनुसार रैंकिंग तैयार की जाती है.