कांग्रेस पर इनकम टैक्स विभाग ने लगाया 1800 करोड़ का जुर्माना, विपक्ष ने कहा बीजेपी कर रही टैक्स टेररिज्म
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि, बीजेपी टैक्स टेररिज्म में जुटी है और कांग्रेस पर हमला कर रही है. इसके दो पहलू हैं. पहला, किसी तरह की समानता नहीं बरती जा रही.
ADVERTISEMENT

Congress: कांग्रेस को इनकम टैक्स विभाग से फिर बड़ा झटका लगा है. टैक्स में गड़बड़ी को लेकर पहले से ही मुश्किलें झेल रही पार्टी पर एक नई मुसीबत आ गई है. इनकम टैक्स विभाग ने पार्टी को लगभग 1800 करोड़ रुपये का एक नया नोटिस भेजा है. ये नोटिस असेसमेंट ईयर 2017-2018 और 2020-2021 के लिए पार्टी के टैक्स की देनदारियों के लिए भेजा गया है. इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने लगभग 135 करोड़ रुपए कांग्रेस के अकाउंट से निकाल चुका है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पर हो रही ऐसी आर्थिक कार्रवाई ने पार्टी की कमर तोड़ दी है. इसी बाबत पार्टी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी जिसमें पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने इस पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया.