हरियाणा की 10 सीटों का लेटेस्ट सर्वे, कांग्रेस-AAP के गठबंधन को मिल सकती है इतने पर जीत

हरियाणा में 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार हरियाणा में बीजेपी का क्लीन स्वीप होता नजर नहीं आ रहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Opinion Poll: आगामी लोकसभा चुनावों से पहले हरियाणा की सियासत में तेजी से बदलाव देखने को मिला है. मंगलवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया. इसके बाद हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया और उन्होंने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसी के साथ हरियाणा में बीजेपी और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठबंधन भी टूट गया है. हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने गठबंधन कर रखा है. हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में एक कुरुक्षेत्र की सीट पर AAP लड़ेगी, बाकी 9 पर कांग्रेस. इस बीच हरियाणा को लेकर नए ओपिनियन पोल भी सामने आ रहे हैं.