'मेरे पास योजनाएं हैं, डरने की जरूरत नहीं', पहले फेज की वोटिंग से पहले PM मोदी क्या-क्या बोले?

इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'कि मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं, किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है. मेरे निर्णय किसी को डराने, दबाने के लिए नहीं हैं. वे देश के समग्र विकास के लिए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को अब कुछ ही दिन बचे हैं. आगामी चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ताबड़तोड़ इंटरव्यू दे रहे हैं. बीजेपी के मेनिफेस्टो लॉन्च करने के बाद पीएम मोदी ने न्यूज एजेंसी ANI को एक खास इंटरव्यू दिया है. विपक्ष द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड्स के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने पर उन्होंने जवाब दिया, बोले कि 'अगर इलेक्टोरल बॉन्ड नहीं होते, तो किसके पास यह पता लगाने की शक्ति होती कि पैसा कहां से आया और कहां से आया. आइए जानते हैं पीएम मोदी के इंटरव्यू में की गई बड़ी बातें...