प्रशांत किशोर ने बता दिया लोकसभा चुनाव का पूरा आंकड़ा, बीजेपी-कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें

प्रशांत किशोर ने कहा, भारत में कमजोर नहीं है विपक्ष, बीजेपी से कर सकता है मुकाबला

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी हैं. एक चैनल को दिए इंटरव्यू में पीके ने चुनाव में हार-जीत को लेकर अपना आंकड़ा बताया है. पीके ने कहा कि, इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी को कोई बड़ा नुकसान देखने को नहीं मिलेगा. प्रशांत किशोर ने कहा कि, बीजेपी को बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र जैसे राज्यों में कुछ सीटों का फायदा हो सकता है. इसके साथ ही पीके ने बीजेपी के 400 पार वाले आंकड़े को एक कोरी बकवास बताया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देश में विपक्ष कमजोर नहीं है. लेकिन बीजेपी जैसी बड़ी और साधन संपन्न पार्टी से मुकाबला करने के मामले में अन्य पार्टियां कमतर ही है. आइए आपको बताते हैं लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आखिर क्या है पीके के अनुमान.