राहुल गांधी के साथ एक ही मंच पर बैठे रेखा गुप्ता और पीयूष गोयल; दिल्ली की CM की राहुल से क्या हुई गुफ्तगू!

कुछ ऐसा ही दृश्य दिखा डॉ. बीआर आंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर. बाबा सहेब की जयंती समारोह में पक्ष और विपक्ष दोनों एक मंच पर पहुंचे. लोकतंत्र के इस खूबसूरत नजारे के बीच कांग्रेस और बीजेपी के कद्दावर नेता एक दूसरे से मिले. बातें कीं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

सोशल मीडिया पर सियासत के एक दृश्य की खूब चर्चा है. संसद भवन में एक दूसरे के विपरीत बैठने और खिलाफ बोलने वाले नेता जब एक कार्यक्रम में आमने-सामने हुए. मिलना भी हुआ और कुशलक्षेम भी हुई. हालांकि मिलने-मिलाने की इस कड़ी में कहीं न कहीं दूरियां भी दिखीं. मंच पर वो नेता एक दूसरे से बातचीत में तल्लीन नजर आए जो बयानों में, सोशल मीडिया पर और लोकसभा में एक दूसरे की जमकर खिलाफत करते नजर आते हैं.