अहमदाबाद में राहुल गांधी ने BJP के गढ़ में भरी हुंकार तो शिवसेना के भी बदले सुर, BMC चुनावों से पहले दिया बड़ा इशारा

Rahul Gandhi: इस आक्रामक तेवर से शिवसेना (उद्धव गुट) खासा प्रभावित नजर आ रही है. अपने मुखपत्र 'सामना' में शिवसेना ने कांग्रेस की रणनीति और राहुल गांधी की भाषण शैली की तारीफ की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राहुल गांधी के सोशल मीडया X से.
google news

गुजरात में कांग्रेस के हालिया अधिवेशन ने न सिर्फ सियासी हलचलें तेज की हैं, बल्कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के भीतर भी नए समीकरणों की आहट दे दी है. इस अधिवेशन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को उनके गढ़ गुजरात में सीधी चुनौती दी. राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को "बब्बर शेर" कहकर ललकारते हुए अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को "घुस कर हराने" की हुंकार भरी है.