जेपी नड्डा और चिराग की बैठक में पीछे स्क्रीन पर दिखे राहुल गांधी! वायरल तस्वीर की ये है कहानी

बीते दिन जेपी नड्डा और चिराग पासवान की मुलाकात हुई. इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. दरअसल दोनों की बैठक के दौरान पीछे स्क्रीन पर राहुल गांधी दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rahul Gandhi Viral Photo: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान की हालिया मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस मुलाकात के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें खास बात यह है कि बैकग्राउंड में टीवी स्क्रीन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खबर चल रही है. इस फोटो के कई मायने निकाले जा रहे हैं.