अखिलेश यादव को फिर झटका देंगे शिवपाल, 40 MLA और 18 सांसदों के साथ होंगे BJP में शामिल? जानिए सच

सोशल मीडिया पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव को लेकर चर्चा है कि वो पार्टी के 40 विधायक और 18 सांसद लेकर किसी भी समय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. बीजेपी यूपी में फूट की खबरें चर्चाओं में है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी में आपसी भीषणघात की खबरें है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी को लेकर एक खबर आग की तरफ फैलती नजर आ रही है. दरअसल सोशल मीडिया पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव को लेकर चर्चा है कि वो पार्टी के 40 विधायक और 18 सांसद लेकर किसी भी समय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इस खबर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्या है इसकी सच्चाई?