मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कर ही दिया नेतृत्व परिवर्तन, जानिए कौन हैं नए अध्यक्ष जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने अध्यक्ष पद के लिए अन्य दावेदारों को पीछे छोड़ दिया जिसकी वजह ये है कि वह मालवा निमाड़ क्षेत्र के ओबीसी समुदाय से आते हैं और उसी क्षेत्र से प्रदेश में बीजेपी के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आते हैं.

ADVERTISEMENT

Jitu Patwari
Jitu Patwari
Google CTA

Jitu Patwari: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के हाथों करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है. पार्टी ने जीतू पटवारी को अपना नया अध्यक्ष बनाया है. दिलचस्प बात ये है कि जीतू इस बार विधानसभा चुनाव में हार गए थे फिर भी पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें कमान सौंपी है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कमलनाथ की जगह ली.