साप्ताहिक सभा: योगेंद्र यादव को लगता है कि BJP को बहुमत से रोक देगा INDIA, जानिए कैसे
Lok Sabha Election 2024: योगेंद्र यादव ने कहा कि देश में 120 सीटें ऐसी हैं, जहां बीजेपी का लगभग वजूद ही नहीं है.
ADVERTISEMENT

News Tak साप्ताहिक सभा: देश की सियासत में पिछले दिनों कई उलटफेर देखने को मिले. पहले नीतीश कुमार INDIA अलायंस का साथ छोड़ बीजेपी के NDA के साथ चले गए. फिर झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन हो गया. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस से सीट शेयरिंग से इनकार कर दिया और अब राष्ट्रीय लोकदल(RLD) के नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में RLD के सुप्रीमो जयंत चौधरी के INDIA अलायंस का साथ छोड़ बीजेपी के साथ जाने की बातें चल रही है. हाल के इस घटनाक्रम को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेतृत्व में बने विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इस बार की न्यूज Tak की साप्ताहिक सभा में प्रोफेसर योगेंद्र यादव और ‘Tak’ क्लस्टर के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने इसी मुद्दे पर बात की है. आइए समझते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में हुए इन बड़े सियासी घटनाक्रमों का विपक्षी गठबंधन INDIA पर क्या असर पड़ेगा और साथ ही इसका क्या मतलब निकाला जा सकता है?