चूरूः ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े फायरिंग, सामने आया लॉरेंस विश्नोई गैंग का ये कनेक्शन

Churu News: प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. चूरू के सुजानगढ़ में मुख्य बाजार गांधीचौक में ज्वैलर्स शोरुम पर फायरिंग हो गई. फायरिंग से गेट पर लगा दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया. वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी रामप्रताप बिश्नोई समेत पूरा जाब्ता मौजूद है. बताया जा रहा है […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Churu News: प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. चूरू के सुजानगढ़ में मुख्य बाजार गांधीचौक में ज्वैलर्स शोरुम पर फायरिंग हो गई. फायरिंग से गेट पर लगा दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया. वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी रामप्रताप बिश्नोई समेत पूरा जाब्ता मौजूद है. बताया जा रहा है कि 3 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. जिसमें एक बदमाश को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक जेडीजे ज्वेलर्स के मालिक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भी मिल चुकी है.

घटना सुजानगढ़ के मुख्य बाजार की है. जहां जेडीजे ज्वेलर्स की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. जिससे दुकान पर लगे कांच का गेट बिखर गया. फायरिंग में सुरक्षा गार्ड के हाथ पर गोली लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले 3 हमलावर थे. जिसमें से एक को सेलून के दुकानदार और राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, 2 लोग मौके से फरार हो गए.

इस पूरी घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. डीएसपी ने शोरूम को बंद करवाकर मालिक पवन सोनी से पूछताछ की. मामले की गंभीरता को देखते हुए चूरू एसपी रमेश कुमार मीणा ने सदर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी ली. साथ ही जल्द ही अन्य 2 बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर आश्वासन भी दिया. पुलिस आरोपियों के बैकग्राउंड को लेकर भी पड़ताल कर रही है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी मिलने के पास दर्ज हो चुका है मुकदमा
हैरानी की बात यह है कि पिछले महीने 28 मार्च को शोरूम मालिक पवन सोनी से फोन पर धमकी देकर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी. धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा रोहित गोदारा बताया जा रहा है. कॉल पर धमकी मिलने के बाद थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया था. जिसके चलते पवन सोनी को पुलिस ने सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाया था, जिसके हाथ पर गोली लगी है.

पढ़िए धौलपुर की कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सामूहिक हत्याकांड के दोषी को 12 साल बाद सुनाई फांसी की सजा