Fact चेक: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किससे की अपनी बेटी की शादी? PA ने बता दी सच्चाई

इस संबंध में सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि अनीश हिंदू हैं तो कुछ कह रहे हैं मुस्लिम हैं. इधर पीटीआई ने इस गफलत को खत्म करने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पीए जीवन धर जैन से संपर्क किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: भजनलाल शर्मा के सोशल मीडिया X से.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

ओम बिरला की बेटी को लेकर इससे पहले भी सोशल मीडिया पर हो चुकी है कंट्रोवर्सी.

point

इस बार सोशल मीडिया पर उनकी बेटी की शादी के लेकर चर्चाएं तेज हैं.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी अंजली फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनके IAS बनने पर नहीं बल्कि उनकी शादी को लेकर है. ओम बिरला की बेटी अंजली की शादी कोटा में धूमधाम से अनीश राजानी के साथ हुई. इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर ये मैसेज वायरल होने लगा कि ओम बिरला ने बेटी की शादी अनीश से की है जो मुसलमान हैं.