पांच नामी बिल्डर ग्रुप के 38 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, एक साथ 40 टीमों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Rajasthan News: राजस्थान में 5 नामी बिल्डर ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है. आयकर विभाग ने करोड़ों की अघोषित इनकम की शिकायत के बाद इनके 38 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. आरोप है कि पांचों बिल्डर जमीन खरीद-फरोख्त में कैश का इस्तेमाल कर रहे थे जिनके ठिकानों से भारी मात्रा […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: राजस्थान में 5 नामी बिल्डर ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा है. आयकर विभाग ने करोड़ों की अघोषित इनकम की शिकायत के बाद इनके 38 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. आरोप है कि पांचों बिल्डर जमीन खरीद-फरोख्त में कैश का इस्तेमाल कर रहे थे जिनके ठिकानों से भारी मात्रा में जमीन खरीद-फरोख्त के दस्तावेज भी मिले हैं.

आयकर विभाग ने गुरुवार को मंगलम ग्रुप, संजीवनी, आर-टेक, जुगल डेरेवाला और हरिदत्त के कॉर्पोरेट ऑफिस, मल्टी स्टोरी में चल रहे ऑफिस के साथ-साथ इनके घरों पर छापेमारी की. पांचों बिल्डर के जयपुर में 36 और गुरुग्राम में 2 ठिकाने बताए जा रहे हैं, जहां इनकम टैक्स के 300 अधिकारी और कर्मचारियों ने छापेमारी की. आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि ये पांचों बिल्डर्स मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट्स, प्लॉट्स और प्रॉपर्टी की डील कैश में कर रहे थे. सत्यापन करने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अन्वेषण की 40 टीमों ने एक साथ छापेमारी की जिसके बाद हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें: थप्पड़ कांड में नया मोड़, निर्मल चौधरी और अरविंद जाजड़ा गले मिलकर बने दोस्त! जानें क्या है पूरा मामला

आयकर विभाग की टीमों ने इन ग्रुप के जयपुर में मानसरोवर, राजापार्क, टोंक रोड, सी-स्कीम, सिविल लाइंस, अजमेर रोड, दिल्ली रोड, आगरा रोड, सांगानेर, जगतपुरा सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इनमें इनके कई प्रोजेक्ट, आवास, ऑफिस और सहयोगियों के ठिकाने पर करीब 300 से अधिक इनकम टैक्स कर्मचारी छानबीन में जुटे हुए हैं. इन बिल्डर्स के खिलाफ लंबे समय से करोड़ों की अघोषित इनकम की शिकायत मिल रही थी. आरोप है कि पांचों बिल्डर जमीन खरीद-फरोख्त में नगदी का इस्तेमाल कर बड़ी मात्रा में काली कमाई कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: जब भैरोसिंह शेखावत बने CM तो मां ने पूरे गांव में बांटी मिठाई, बोलीं- मेरा बेटा संरपंच बन गया