Rajasthan weather update: मानसून विदा हुआ फिर भी 8 जिलों में IMD ने जारी किया बारिश-वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

आज बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में बारिश का अलर्ट.

point

सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया.

राजस्थान में मानसून विदा हो चुका है फिर भी बारिश-आंधी और वज्रपात का दौर जारी है. पिछले दिनों लगभग अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क होने के बाद एक बार फिर प्रदेश के 8 जिलों में आंधी, हल्की बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.