भरतपुर, धौलपुर और बीकानेर समेत इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर, धौलपुर, बारां, कोटा, झालावाड़, गंगानगर और बीकानेर जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान (Rajasthan Weather News) में कुछ जिलों में अच्छी बारिश हो रही है तो कहीं-कहीं बारिश (Rain in Rajasthan) नहीं होने से लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. उमस ऐसी है कि दिन-रात कूलर के सामने बैठे रहने से भी पसीने नहीं सूख रहे हैं. इस बीच प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.