BJP सांसद कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में UP के आगरा की कोर्ट में चलेगा देशद्रोह का मुकदमा

फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ अब राजद्रोह के आरोप में मुकदमा चलाने की तैयारी है. दरअसल, उन पर 26 अगस्त 2024 को एक इंटरव्यू में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आराेप है. इस मामले में आगरा के स्पेशल जज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कंगना के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका को स्वीकार कर लिया.

ADVERTISEMENT

BJP MP Kangana Ranaut may face more troubles
भाजपा सांसद कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Google CTA

फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. उनके खिलाफ किसानों के अपमान और राजद्रोह के आरोपों पर अब मुकदमा चलाने की तैयारी है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में आगरा के स्पेशल जज एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कंगना के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका को स्वीकार कर लिया.