'बेटी के लिए खोला था ब्यूटी पार्लर, दामाद चुराने लगा था रुपये'...निक्की के पिता ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
Nikki Bhati Case: ग्रेटर नोएडा की रहने वाली निक्की भाटी की मौत ने सबको हिला कर रख दिया है. इस बीच अब निक्की के पिता भिखारी सिंह ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
ADVERTISEMENT

निक्की के पिता भिखारी सिंह ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Nikki Bhati Case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली निक्की भाटी की मौत ने सबको हिला कर रख दिया है. इस बीच अब निक्की के पिता भिखारी सिंह ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पिता ने बताया कि उन्होंने दोनों बेटियों की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. ये बताते हुए भिखारी सिंह ने आखें से नम हो गई. निक्की के पिता ने कहा कि उन्होंने निक्की की शादी में बुलेट मोटरसाइकिल, स्कॉर्पियो और सोने-चांदी के जेवरात दिए थे.