प्रयागराज में 500 रुपये के नोटों का बंडल लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर...फिर अगले ही पल किया हैरान करने वाला कारनाम

प्रयागराज के सोरांव तहसील परिसर में बंदर ने एक युवक की बाइक की डिग्गी से 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी निकालकर पेड़ पर चढ़ गया. इसके बाद उसने नोटों को फाड़ने शुरू कर दिया. इससे पेड़ से जमीन की तरफ नोटों की बारिश हाेने लगी. अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Prayagraj News
Prayagraj News
google news

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बंदर का हैरान करने वाला वीडियो समाने आया है. यहां के सोरांव तहसील परिसर में बंदर एक युवक की 500-500 रुपये की नोटों की गड्डी लेकर पेड़ पर चढ़ गया. बंदर को ऐसा करते देख मौके पर लाेगों की भीड़ जमा हो गई. बंदर ने इन नाटों को फाड़ना शुरू कर दिया. इससे 500 रुपये के नोट नीचे गिरने लगे और देखते ही देखते मौके पर नोटों की बारिश होने लग गई. वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने नोटों को लूटना शुरू कर दिया. इसका वीडियो अब तेजी से साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.