'वो शंकराचार्य ही नहीं हैं...' स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर अखिल भारतीय संत समिति का बड़ा हमला, छिड़ा नया विवाद
Swami Avimukteshwaranand News: प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर विवाद अब और भी गहरा गया है. अखिल भारतीय संत समिति ने उन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि वे असली शंकराचार्य नहीं हैं और नेगेटिव पब्लिसिटी के लिए अपने शिष्यों को आगे करते हैं. जानिए पूरे विवाद की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शंकराचार्य का विवाद और गहराया
प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और पुलिस प्रशासन के बीच जारी गतिरोध ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. एक तरफ जहां स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिष्यों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठे हैं, वहीं दूसरी तरफ अखिल भारतीय संत समिति ने उनके 'शंकराचार्य' होने पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. अब इस बवाल ने एक नया ही रूप ले लिया है. आइए विस्तार से जानते हैं अखिल भारतीय संत समिति ने उन्हें लेकर क्या कुछ कहा है और साथ ही विवाद की पूरी कहानी.
