कौन हैं रितेश्वर महाराज? जिनकी 'राष्ट्रकथा' सुनकर मंच पर ही रोने लगे बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह
Who is Riteshvar Maharaj: गोंडा में सद्गुरु रितेश्वर महाराज की राष्ट्रकथा के दौरान उनके ‘दबदबा’ वाले शब्द सुनकर बृजभूषण शरण सिंह मंच पर भावुक होकर रो पड़े. मेडिकल की पढ़ाई छोड़ साधु बने रितेश्वर महाराज युवाओं के बीच राष्ट्रप्रेरणा और सामाजिक मुद्दों को लेकर खास पहचान रखते हैं.
ADVERTISEMENT

रितेश्वर महाराज
Gonda News: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लोग आमतौर पर सख्त मिजाज और दो-टूक बोलने वाले नेता के रूप में जानते हैं. लेकिन गोंडा के नंदिनी नगर में हाल ही में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को चौंका दिया. मंच पर बैठे बृजभूषण अचानक भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. वजह बने प्रसिद्ध कथावाचक सद्गुरु रितेश्वर महाराज के शब्द.