तन पर 5 करोड़ का सोना...माघ मेले में पहुंचे 'Google गोल्डन बाबा' कौन हैं जिनके मुकुट पर लिखा- योगी भावी पीएम

प्रयागराज के माघ मेले में गूगल गोल्डन बाबा अपने पूरे शरीर पर सोना-चांदी धारण करने के कारण काफी पॉपुलर हो रहे हैं. चार बार हमले के बावजूद बेखौफ बाबा इसे दिखावा नहीं बल्कि परंपरा और आस्था से जुड़ा शौक बताते हैं.

ADVERTISEMENT

गूगल गोल्डन बाबा
गूगल गोल्डन बाबा
Google CTA

प्रयागराज के माघ मेले में जब श्रद्धालु संगम की रेती पर पहुंचते हैं तो उन्हें साधु-संतों की अलग ही दुनिया देखने को मिलती है. कोई तपस्या में लीन दिखता है तो कोई मौन साधे बैठा रहता है, लेकिन इस बार माघ मेले में एक बाबा ऐसे हैं जिनकी साधना से ज्यादा उनका वैभव लोगों की नजरें खींच रहा है. ये हैं गूगल गोल्डन बाबा, जिनका अंदाज देखते ही बनता है.