Charchit Chehra: 9 साल की उम्र में घर छोड़ने वाले उमाशंकर कैसे बने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती! कॉलेज में लड़ चुके हैं छात्रसंघ चुनाव!

Swami Avimukhteshwaranand News: प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच टकराव हो गया. काफिला रोके जाने पर विवाद बढ़ा और वे धरने पर बैठ गए. प्रशासन ने शंकराचार्य पद को लेकर नोटिस जारी किया है. मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है.

ADVERTISEMENT

swami avimukteshwaranand
swami avimukteshwaranand
google news

Swami Avimukhteshwaranand Controversy: प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं. संगम क्षेत्र में स्नान के दौरान उनके काफिले को रोके जाने के बाद प्रशासन और उनके समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. मामला बढ़ने पर पुलिस और शिष्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.