उत्तराखंड में मौसम ने बदली चाल, आज प्रदेश के 11 जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है. प्रदेश में मौसम लगभग दो हफ्ते शुष्क रहने के बाद आज देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत 11 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

Uttarakhand Weather Alert
Uttarakhand Weather Alert (Photo: ITG)
Google CTA

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. अधिकतर क्षेत्रों में हल्की फुल्की बारिश का जारी है. प्रदेश में लगभग दो हफ्ते तक मौसम शुष्क रहा लेकिन अब आसमान में दोबारा बादल मंडरा रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने की वजह से बारिश का दौर जारी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज यानी दशहरा वाले दिन राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है.