Bihar: साड़ी का लालच देकर तेजस्वी के कार्यक्रम के लिए जुटाई भीड़, महिलाओं के साथ हो गई अभद्रता, Video वायरल
Bihar Viral Video: बिहार चुनाव 2025 से पहले बक्सर के चक्की में आरजेडी विधायक शंभू नाथ यादव द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी बांटने के दौरान हंगामा मच गया. यह कार्यक्रम तेजस्वी यादव की मौजूदगी के लिए भीड़ जुटाने के उद्देश्य से रखा गया था.
ADVERTISEMENT

साड़ी लेने के दौरान भगदड़ मची जिससे की महिलाएं एक-दूसरे पर गिरी
Bihar News: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है. इसे लेकर सारी पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रखा है. इसी बीच बिहार से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि आरजेडी विधायक महिलाओं को साड़ी बांट रहे है और साड़ी बांटते-बांटते हुआ कुछ ऐसा कि जमकर हंगामा खड़ा हो गया. ध्यान देन वाली बात ये है कि जिस कार्यक्रम में साड़ी बांटा गया इसी कार्यक्रम में तेजस्वी यादव भी आए थे. यह कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए साड़ी बांटने का कार्यक्रम रखा गया था.