Bihar Weather News Update: आसमान से फिर बरसेगी आफत? तेज तूफान-वज्रपात को लेकर 19 जिलों में अलर्ट
Bihar Weather News Update: बिहार में मौसम एक बार फिर से लोगों की परीक्षा लेने को तैयार है. कहीं बादल गरज रहे हैं तो कहीं तेज हवाएं लोगों को घरों में कैद कर रही हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे कई जिलों में टेंशन का माहौल बन गया है.
ADVERTISEMENT

बिहार में नहीं थम रहा मौसम का कहर
बिहार में मौसम फिर से कहर बरपाने को तैयार है. तेज हवाएं, गरजते बादल और बिजली की चमक लोगों को डरा रही है. बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ ऐसा है जैसे आसमान नाराज हो. सोमवार की पश्चिम चंपारण के कुछ जिलो में अचानक मौसम बदल गया. तेज हवा और बादलों के बीच बारिश की बूंदा-बांदी शुरू हो गई. इसके साथ ही बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश का जलवा बना रहा. बीते 24 घंटे गोपालगंज में सबसे तापमान सबसे अधिक 35.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि वाल्मीकि नगर में सबसे न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा. बारिश और हवाओं से भले ही गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन वज्रपात और तूफान के खतरे ने लोगों को चिंता में डाल दिया है.