बिहार में CM फेस पर अमित शाह के बाद अब चिराग पासवान का बड़ा बयान, नीतीश कुमार के लिए कही ये बड़ी बात

Bihar Election 2025: बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह के बयान से मचे सियासी बवाल के बीच अब चिराग पासवान का बयान भी सामने आया है. उन्होंने मामले में बाेलते हुए कहा कि इसमें किसी तरह का विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि जीतने वाले विधायक ही अपना नेता चुनते हैं. ये एक सामान्य प्रक्रिया है.

ADVERTISEMENT

chirag paswan and nitesh kumar
Bihar Election 2025
google news

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिहार में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर दिए गए बयान से प्रदेश में सियासी बवाल खड़ा हो गया है. इस बीच अब इस विवाद पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान का बयान भी सामने आया है. विवाद पर बालते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है. चिराग ने अतिम शाह के बयान को एक सामान्य प्रक्रिया बताया. उन्होंने कहा कि चाहे मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री, जीतने वाले दल के सदस्य ही अपना नेता चुनते हैं. ये एक स्थापित प्रक्रिया है और इसमें कुछ भी नई बात नहीं है.