मोबाइल छुपाने से लेकर पेपर भेजने तक…ऐसे बाहर आई थी UKSSSC पेपर की फोटो, आरोपी खालिद ने बताई पूरी कहानी!

UKSSSC paper leak 2025: UKSSSC ग्रेजुएट लेवल पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में पता चल है कि आरोपी खालिद ने एग्जाम से एक दिन पहले सेंटर के परिसर में फोन छिपाया हुआ था और यहां से उसने पेपर की तस्वीरें अपनी बहन को भेजी थी. वहीं, अब इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है.

ADVERTISEMENT

UKSSSC paper leak 2025
UKSSSC paper leak 2025
google news

UKSSSC paper leak 2025: UKSSSC ग्रेजुएट लेवल पेपर लीक के मामले में मुख्य आरोपी खालिद से पूछताछ के दौरान कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं. एसपी ग्रामीण जया बलूनी ने बताया कि खालिद एग्जाम सेंटर पर परीक्षा के एक दिन पहले ही मोबाइल फोन छिपा कर आया था. पुलिस ने बताया कि फिर एग्जाम वाले दिन आरोपी ने पेपर की तस्वीरें अपनी बहन साबिया को भेजी थी. अब पुलिस आरोप का फोन रिकवर करने में जुटी है. गौरतबल कि अब तक पुलिस खालिद और उसकी बहन साबिया समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं, उधर मामले की जांच के लिए प्रशासन ने SIT का गठन किया है. फिलहाल मामले में पेपर की आगे की प्रकिया पर रोक लगा दी है.