UKSSSC पेपर लीक मामले में हरिद्वार से टिहरी तक बड़ा एक्शन! असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन सहित 3 लोग किए गए सस्पेंड

UKSSSC Graduate Level Paper Leak 2025: UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में अब असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही एग्जाम के दौरान हरिद्वार के सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेंटर में तैनात दो पुलिसकर्मी भी निलंबित किया गया.

ADVERTISEMENT

UKSSSC Graduate Level Paper Leak 2025
UKSSSC Graduate Level Paper Leak 2025
Google CTA

UKSSSC Paper Leak 2025: UKSSSC ग्रेजुएट लेवल पेपर लीक के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. मामले में टिहरी में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को सस्पेंड कर दिया है. आरोप है कि खालिद को सुमन ने ही 12 सवालों के जवाब भेजे थे. वहीं दूसरी तरफ हरिद्वार SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इस प्रकरण की जांच अब सीओ रुड़की को सौंप दी गई है. वहीं, एग्जाम के दौरान हरिद्वार रिजन के सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए केएन तिवारी पर भी गाज गिरी है.