DV Research Bihar Exit Poll 2025: चनपटिया सीट पर मनीष कश्यप का क्या होगा? इस एग्जिट पोल ने भाजपा को चौंकाया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग खत्म होते ही अब एग्जिट पोल्स की चर्चा तेज हो गई है. DV Research के एग्जिट पोल में चनपटिया सीट का नतीजा सबको चौंकाने वाला रहा है. इस सीट से जन सुराज के उम्मीदवार मनीष कश्यप को चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं, जबकि मौजूदा बीजेपी विधायक उमाकांत सिंह पिछड़ते नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

DV Research Bihar Exit Poll 2025
DV Research Bihar Exit Poll 2025
google news

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के 243 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी है कि कौन कहां से जीत रहा है. वैसे तो राज्य में कई हॉट सीटें है लेकिन चनपटिया सीट को लेकर जनता में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है. इसके पीछे की वजह भी है जन सुराज के उम्मीदवार मनीष कश्यप. इसी बीच तमाम एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए और आंकड़े बताए. लेकिन DV Research के सीट वाइज एग्जिट पोल जन सुराज के साथ-साथ भाजपा को भी चौंका दिया है. आइए जानते हैं एग्जिट पोल में क्या कुछ सामने आया है.