DV research Bihar exit poll: महुआ सीट पर भाइयों की टक्कर में कौन मारेगा बाजी, तेज प्रताप का क्या होगा? जानें

DV research Bihar exit poll 2025: बिहार चुनाव में लालू परिवार में बिखराव दिखा और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बगावत का रास्ता अपनाया. वे नई पार्टी बनाकर महुआ सीट से मैदान में उतर गए. अब सवाल ये है कि वे बाजी मारेंगे या पुश्तैनी सीट पर जनता पारिवारिक पार्टी के बैनर तेल RJD उम्मीदवार मुकेश रौशन को दोबारा मौका देगी?

ADVERTISEMENT

तेज प्रताप यादव को लेकर चर्चा हुई तेज
तेज प्रताप यादव(फाइल फोटो)
Google CTA

बिहार चुनाव में इस बार महुआ विधानसभा सीट की काफी चर्चा रही. वजह लालू परिवार की इस पुश्तैनी सीट पर परिवार के सदस्य ही एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए. परिवार से बगावत कर चुके तेज प्रताप अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले मैदान में उतर गए. वहीं यहां RJD की तरफ से मौजूद विधायक मुकेश रौशन हैं. अब सवाल ये है कि यहां तेज प्रताप साल 2015 की तरह दोबारा खेल कर पाएंगे या लालू यादव की RJD के आगे फीके हो जाएंगे.